फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tanveer went to Ahmedabad to work

अहमदाबाद नौकरी करने के लिए गया था तनवीर

Fri, 18 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tanveer went to Ahmedabad to work
सीरियल ब्लास्ट का आरोपी मो. तनवीर। - फोटो : NAZIBABAD
अहमदाबाद नौकरी करने के लिए गया था तनवीर
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद मोहम्मद तनवीर अहमदाबाद में नौकरी करने लिए गया था। साल 2008 में हुए बम विस्फोट में उसका नाम आया। अब फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। इस केस और बार-बार पुलिस की पड़ताल के चलते तनवीर के परिवार ने छह साल पहले नजीबाबाद छोड़ दिया। अब उसका परिवार कहां रहता है किसी को पता नहीं है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा में छह साल पहले तक मोहम्मद तनवीर का परिवार रहता था। मोहम्मद तनवीर के पिता ठेला लगाकर फल बेचा करते थे। उन्होंने किसी तरह से तनवीर को इंटर तक पढ़ाया। इसके बाद नौकरी करने के लिए अहमदाबाद भेज दिया। जहां साल 2008 में हुए बम विस्फोट में उसका नाम आ गया। इस घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा था। कोई आतंकी का परिवार न कह पाए, इसके लिए तनवीर के पूरे परिवार ने ही नजीबाबाद छह साल पहले छोड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस और खुफिया विभाग हुआ सक्रिय
नजीबाबाद। अहमदाबाद बम ब्लास्ट के दोषियों को हुई फांसी की सजा में शामिल पठानपुरा नजीबाबाद निवासी मोहम्मद तनवीर की कुंडली खंगालने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। 26 जुलाई 2008 में अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट में पठानपुरा निवासी तनवीर का नाम आया था। इस मामले में विशेष अदालत ने तनवीर सहित कई आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। मोहल्ला पठानपुरा निवासी ट्रांसपोर्टर शमीम अहमद और फरीद अहमद का कहना है कि 2008 से अब तक अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट में सुर्खियों में आए पठानपुरा के तनवीर को कोई नहीं जानता। क्षेत्र के ही यूसुफ और फारूख का कहना है कि हो सकता है कि अहमदाबाद बम ब्लास्ट से काफी समय पहले कभी तनवीर यहां रहा हो। फिलहाल अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी तनवीर को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद हर किसी की जुबान पर उसके बारे में जानकारी की उत्सुकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के रिकॉर्ड में भी तनवीर का नाम नहीं
नजीबाबाद। सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी दिनेश गौड़ का कहना है कि पुलिस रिकॉर्ड में मोहल्ला पठानपुरा के मोहम्मद तनवीर का अहमदाबाद बम ब्लास्ट तथा अन्य अपराधों से संबंधित कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। तनवीर को फांसी की सजा सुनाए जाने के संबंध में फिलहाल थाने को सूचना नहीं है फिर भी मामला संज्ञान में आने के बाद उसके बारे में जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed