{"_id":"69a33aa3c7597591fa0c82b7","slug":"talib-brothers-case-supporters-of-digambar-and-bharatendra-clash-on-social-media-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-173575-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिब बंधु प्रकरण : सोशल मीडिया पर भिड़े दिगंबर और भारतेंद्र के समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालिब बंधु प्रकरण : सोशल मीडिया पर भिड़े दिगंबर और भारतेंद्र के समर्थक
विज्ञापन
बिजनौर। तालिब बंधु प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर रार छिड़ी है। किसान नेता दिगंबर सिंह ने पूर्व सांसद पर वैचारिक हमला बोल रखा है। अब इन दोनों ही नेताओं के समर्थक भी आपस में भिड़ गए हैं। फेसबुक पर की गई पोस्ट के कमेंट में एक दूसरे पर जुबानी हमला साफ नजर आ रहा है। हालांकि पूर्व सांसद की ओर से सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी नहीं गई है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमले के बाद के तालिब बंधुओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस मसले को लेकर शुरुआत में रोबिन चौधरी को लेकर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिलने पहुंचे। तालिब बंधुओं पर कार्रवाई में देरी हुई तो एक एक कर भारतेंद्र सिंह ने सीएम योगी से पांचवी बार मुलाकात की। पांचवी बार मुलाकात करने के बाद जिला प्रशासन को तालिब बंधुओें के चार स्टोर क्रशर सील करने पड़े। साथ ही अब की तक की कार्रवाई से प्रशासन ने शासन को भी अवगत कराया।
इस मसले को लेकर भाकियू नेता दिगंबर सिंह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पूर्व सांसद को जिले के विकास से कोई ताल्लुक नहीं है और एक ही मुद्दो को लेकर सीएम योगी से मुलाकात कर रहे हैं। पूर्व सांसद के खिलाफ पोस्ट करने के बाद एक दूसरे के समर्थक भी कमेंट करने लगे। हालांकि इस मामले में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने सीधे कुछ नहीं लिखा है, उनके समर्थक ही पक्ष रख रहे हैं। भाकियू नेता के एक समर्थक ने कमेंट में भारतेंद्र सिंह के एक समर्थक को कर्जदार बताया है। उधर एक समर्थक ने लिखा कि अंग्रेजों की गुलामी करके ही रियासत मिली थी, तभी जवाब में दूसरे ने इतिहास डाल दिया। उधर इस जुबानी जंग में चिंतक और वरिष्ठ पत्रकार अशोक मधुप ने भी कमेंट किया कि आप गलत कह रहे हैं, आपको सही जानकारी नहीं है। गंगा एक्सप्रेस वे का मुद्दा सबसे पहले राजा भारतेंद्र सिंह ने उठाया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी को ज्ञापन दिया था, जिसके बाद भारतेंद्र सिंह ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात कर गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकालने की मांग की थी। उधर गन्ना परिषद के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने अपनी एक पोस्ट में दिगंबर सिंह के खिलाफ टिप्पणी करते हुए उन पर दर्ज हुई प्राथमिकी की कॉपी भी सार्वजनिक की।