{"_id":"6343178e1bba906c026c574e","slug":"taking-a-pledge-of-solidarity-by-removing-the-evils-prevalent-in-the-society-bijnor-news-mrt6088809179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके पाटिल की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके पाटिल की जयंती मनाई
विज्ञापन
चांदपुर । अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वाधान में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय पीके पाटिल की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
गांव थुरैला स्थित ओमवीर सिंह के आवास पर डॉ. र्निदोष कुमार की अध्यक्षता व डॉ. योगेश कटारिया के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय पाटिल के आदर्शों को जीवन में अंगीकृत करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विचार गोष्ठी में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय पीके पाटिल को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। विचार गोष्ठी में प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. एमके कटारिया ने पाटिल को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया, समाज ऐसे कर्मयोगी का सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में धर्मपाल कसाना, रामपाल भाटी, वीरेंद्र सिंह उफ़ॱर विनोद गुर्जर, राजपाल सिंह, वेदपाल जिंदल, यतीश गुर्जर, नरेश पाल गुर्जर, ओमकार सिंह, अर्जुन सिंह, पवन सिंह , नवनीत कटारिया आदि मौजूद रहे।