फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Take inspiration from Swami Vivekananda Youth'

‘स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें युवा’

Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
'Take inspiration from Swami Vivekananda Youth'
‘स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें युवा’
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की छात्रा इकाई प्रथम और द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान छात्राएं रैली निकालते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचीं। वहां पर क्रीड़ा भारती की ओर से चल रहे सूर्य नमस्कार शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के योगेंद्र पाल सिंह योगी ने कहा कि युवा किसी भी देश का भविष्य होता है। इसलिए युवाओं को अपने देश के प्रति पूर्ण जागरूता होनी चाहिए। इसके बाद वर्धमान कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय योजना की ओर से ग्राम तिमरपुर, आदमपुर, तथा तृतीय इकाई की ओर से पेदा व गोकलपुर कासम में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गौरी गौतम, प्रिया शर्मा, प्रिंसी मारवाड़ी, काजल, शिवा गर्ग, दीक्षा, अक्षी गर्ग, प्राची, रीता, शिवानी, अभिनव, स्नेहा आदि मौजूद रहे। ु

युवा दिवस मनाया
बिजनौर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, रितेश भटनागर, राज्यवर्धन भटनागर, आईएस भटनागर, प्रदीप किशोर भटनागर, एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed