फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take care, do the whole, keep two yards

सावधानी बरतें पूरी पूरी, दो गज की रखें दूरी

Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Take care, do the whole, keep two yards
बिजनौर में अमर उजाला के वेबीनार में हिंदी की कविता सुनाते अक्षिता, आस्था,आदित्य,चितवन डबास और पलक - फोटो : BIJNOR
सावधानी बरतें पूरी पूरी, दो गज की रखें दूरी
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला द्वारा आयोजित वेबिनार में छात्र-छात्राओं ने कविताएं सुनाईं और हिंदी को समृद्ध करने का संकल्प लिया। ग्राम धौकलपुर निवासी आदित्य चौधरी ने सुनाया ऽ देश में कोरोना का रोना है, साबुन से हाथ धोना है, सावधानी बरतें पूरी पूरी, दो गज की रखें दूरी। ग्राम बांकपुर निवासी कक्षा 10 की छात्रा आस्था चौधरी ने मां पर कविता सुनाई । मां सूरज की पहली किरण हो तुम, कड़ी धूप में घनी छांव हो तुम, मां बिना जीवन है अधूरा, खाली-खाली सूना-सूना

ग्राम सिकेड़ा निवासी छात्रा अक्षिता ने प्रकृति से जुड़ी कविता सुनाई तथा पौधे लगाने और वनों को बचाने का आह्वान किया। कुदरत का दिया हुआ यह अनमोल उपहार है, प्रकृति की खूबसूरती से सजा ये सारा संसार है। कक्षा नौ की छात्रा पलक ने वेबीनार में कहा कि वह पढ़ाई से बचे समय में कहानियां पढ़ना पसंद करती हैं तथा साथ ही साथ कहानी और कविताएं लिखने का प्रयास भी करती है। पलक ने कहा - कोरोना के आने से जिंदगी में उछाल आया है ,बेरोजगारी और महंगाई का काल आया है। कक्षा पांच के छात्र चितवन डबास ने भी कोरोना से संबंधित कविता सुनाई। चितवन ने बताया कि लॉकडाउन में परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है, लेकिन उनका विद्यालय जाने को बहुत मन करता है ।अपनी इसी भावना को उन्होंने कविता के माध्यम से दर्शाया। कोरोना कोरोना अब तो बस करो ना ,जाना है स्कूल हमें भी अब तो माफ करो ना। सभी छात्र-छात्राओं ने वेबिनार के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे आयोजनों से बौद्धिक विकास होता है तथा देश की जानकारियां भी मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed