फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Taekwondo players won 14 medals

Bijnor News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते 14 मेडल

Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo players won 14 medals
नजीबाबाद- यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियन​शिप के मेडल विजेता ​खिला​ड़ी।
- लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 से 18 जून तक हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

- नजीबाबाद लौटने पर सभी खिलाड़ियों का किया गया भव्य स्वागत
फोटो-19एनजेडबी07आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के ताइक्वांडो के खिलाड़ियों उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मेडल सहित 14 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए जिले के 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। 15 से 18 जून तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चार गोल्ड, तीन सिल्वर और सात ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। एसोसिएशन के राजू राजपूत ने बताया कि जूनियर के 57 किलोग्राम भार वर्ग में यशी ढिल्लो, 63 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिष्का चहल, 37 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी सिंह ने गोल्ड मेडल और 49 किलोग्राम भार वर्ग में अनु चौहान ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

58 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्टि सिद्धू , 31 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका शर्मा और एवं 32 किलोग्राम भार वर्ग में मो. कैफ ने सिल्वर मेडल जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में हंशिका चौधरी, 46 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांश सिंह, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पारितोष मिश्रा, 32 किलोग्राम भार वर्ग में अंशुमन, 51 किलोग्राम भार वर्ग में जिज्ञासा सिंह ने ब्रांज मेडल जीता। खुशी सिंह और कृतिका ने पूमसे में ब्रांज मेडल जीता। सचिव राजू राजपूत के नेतृत्व में नजीबाबाद लौटने पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच रिंकू वर्मा, नसीम अहमद, जीवन सिंह, वंशिका चौहान, निखिल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed