फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Swara Kokila gave voice to the song of Sandeepnath

संदीपनाथ के गाने को स्वर कोकिला ने दी थी आवाज

Sun, 06 Feb 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Swara Kokila gave voice to the song of Sandeepnath
संदीपनाथ के गाने को स्वर कोकिला ने दी थी आवाज
विज्ञापन

बिजनौर। प्रसिद्ध गायिका भारतरत्न लता मंगेशकर का रविवार को देहांत हो गया। जनपद के धामपुर निवासी बॉलीवुड गीतकार संदीपनाथ के द्वारा लिखा हुआ गाना लता मंगेशकर ने गाया था। संदीपनाथ लता मंगेशकर द्वारा उनका लिखा गाना गाए जाने को अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।
जनपद के धामपुर से निकलकर बॉलीवुड में अपने गीतों से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले संदीपनाथ बताते हैं कि फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पेज थ्री फिल्म बना रहे थे। फिल्म के संगीतकार समीर टंडन ने उन्हें फोन किया और मधुर भंडारकर से मिलवाया। मधुर भंडारकर ने उन्हें पेज थ्री का थीम गीत लिखने के लिए कहा। मधुर भंडारकर ने बताया कि गीत ऐसा होना चाहिए जो लता मंगेशकर से गवाया जा सके। इसके बाद संदीपनाथ ने गीत ‘कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पे, दो पल मिलते हैं साथ-साथ चलते हैं’ लिखा।
विज्ञापन

संदीपनाथ बताते हैं कि यह गीत लता मंगेशकर को भेजा गया। उन्हें गीत के बोल बेहद पसंद आए और उन्होंने गाना गाने के लिए हामी भर दी। इसके बाद लता मंगेशकर जी के घर गीत पर बात हुई। संदीपनाथ बताते हैं कि जब वह लता मंगेशकर के घर से निकल रहे थे तब उन्होंने अपनी माताजी को धामपुर फोन किया और उन्हें बताया कि वह आज लता मंगेशकर जी के घर पर उनसे मिलकर आ रहे हैं। संदीपनाथ बताते हैं कि एक बार लता मंगेशकर इसी गीत के सिलसिले में जब स्टूडियो आई तब पोहा और उपमा बनाकर लाई थी जिसे सभी ने बड़े चाव से खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2004 में रिकॉर्ड हुआ था गाना
26 जून 2004 को यह गाना रिकॉर्ड हुआ। संदीपनाथ बताते हैं कि लता मंगेशकर अपना गाया हुआ गाना नहीं सुनती थी। इस गाने को गाने के बाद लता जी ने सभी के साथ फोटो भी खिंचवाए थे। फिल्म 21 जनवरी 2005 को रिलीज हुई और इस गीत के लिए संदीपनाथ को चार अवॉर्ड में नामांकन प्राप्त हुआ। संदीपनाथ लता मंगेशकर के साथ काम करने को अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed