फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suspicion of illegal relations ruined the family's happiness in a moment

Bijnor News: अवैध संबंधों के शक से पलभर में उजड़ गई परिवार की खुशियां

Mon, 09 Jan 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of illegal relations ruined the family's happiness in a moment
अवैध संबंधों के शक से पलभर में उजड़ गई परिवार की खुशियां
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। आधी रात को जागे शक के जुनून ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पलभर में उजाड़ दिया। विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्मों के साथ का वचन देने वाला देवर ही उसका कातिल बन बैठा।
वर्ष 2015 में प्रियंका की शादी सदाफल निवासी दीपक पुत्र सोमपाल के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद प्रियंका को एक पुत्र भी हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद ही दीपक व प्रियंका के बीच हुई अनबन के बाद दीपक ने स्योहारा धामपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक की मौत के बाद प्रियंका ने अपनी व अपने मासूम पुत्र के जीवन यापन के लिये अपने देवर जोनी के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया था। प्रियंका की सूनी मांग में देवर जोनी ने सिंदूर भर कर उसको जीवन भर खुश सुखी व उसकी रक्षा करने का संकल्प भी लिया था। हंसी खुशी जिंदगी के बीच दोनों को एक पुत्र की प्राप्ति भी हुई। जोनी ने अपनी पत्नी के किसी से अवैध संबंध होने के शक के चलते गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जोनी ने अपने पिता सोमपाल को घटना की जानकारी दी और खुद थाने चला गया।
विज्ञापन

पहले खाना खाया, फिर कर दी हत्या
स्योहारा। पत्नी के किसी अन्य युवक से अवैध संबंध होने के शक में की पत्नी की हत्या करने के बाद भी हत्यारोपी पति को हत्या करने का कोई अफसोस उसके चेहरे पर नजर नहीं आया। दस दिन बाद उसकी पत्नी प्रियंका अपने मायके से लौटी थी। रात में खाना खाने के बाद उसका पत्नी से इसी प्रकरण को लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर उसने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed