फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Surrey market trader leader attacked with knife

सरे बाजार व्यापारी नेता पर चाकू से हमला

Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Surrey market trader leader attacked with knife
बिजनौर में घायल सुशील जिंदल की कमर पर चाकू का निशान। - फोटो : BIJNOR
सरे बाजार व्यापारी नेता पर चाकू से हमला
विज्ञापन

बिजनौर। सब्जी मंडी में अनाज व किराना संघ के अध्यक्ष सुशील जिंदल पर मंगलवार को अतिक्रमण करने वालों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी पर वे हाथ नहीं आए। व्यापारी का कहना है कि भाजपा विधायक दो दिन से उनके पास आ रही थीं। इसकी रंजिश में दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर हमला किया है।
सिविल लाइन प्रथम निवासी व्यापारी नेता सुशील जिंदल अनाज व किराना संघ के अध्यक्ष हैं। मंगलवार को वे बाइक से सब्जी व फल मंडी स्थित अपने प्रतिष्ठान पर गए थे। सब्जी मंडी में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए नगर पालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। वहां पर अब्दुल फलों का ठेला लगा रहा था और फलों की पेटी सड़क पर रखी थी। सुशील जिंदल ने अब्दुल से ठेला थोड़ा पीछे करने को कहा तो वह व्यापारी नेता से भिड़ गया। अपने साथियों के साथ सुशील जिंदल के साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। चाकू सुशील जिंदल की गर्दन के पास लगा है। पैर व सिर में भी चोट आई है।
विज्ञापन

इस घटना से सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। तमाम व्यापारी घटना की सूचना पर वहां आ गए और विरोध में बाजार बंद कर दिया। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। व्यापारियों को हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व शहर कोतवाल राधेश्याम भी मौके पर पहुंचे। घायल सुशील जिंदल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। उन्होंने मोहल्ला खत्रियान निवासी अब्दुल व सोयम, चांदपुर की चुंगी निवासी अरशद और मिर्दगान निवासी मोईन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने बाजार में पैदल मार्च निकाला। इसमें विधायक सुचि मौसम चौधरी, ऐश्वर्य चौधरी व बाकी भाजपा नेता भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनियोजित था हमला : सुशील जिंदल
व्यापारी नेता सुशील जिंदल का कहना है कि उन पर हमला सुनियोजित था। भाजपा विधायक के उनके पास आने से दूसरे समुदाय के लोग परेशान थे। कहा कि उनका बेटा फौज में अफसर है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन अपने ही शहर में उन पर हमला हो रहा है। मंडी में हिंदू समाज के व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। प्रशासन अब भी सख्ती से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed