फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Surprised wrestler wins district Kesari title in wrestling

Bijnor News: कुश्ती में चकित पहलवान ने जीता जिला केसरी का खिताब

Tue, 02 Jan 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Surprised wrestler wins district Kesari title in wrestling
नांगलसोती के गांव चमरौला में कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान।
नांगलसोती/नजीबाबाद। स्व. चौधरी प्यारे सिंह की स्मृति में आयोजित कुश्ती दंगल में चमरौला निवासी चकित पहलवान ने नजीबाबाद के जावेद पहलवान को हराकर जिला केसरी का खिताब जीता।
विज्ञापन

गांव चमरौला में आयोजित दो दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल के प्रथम दिन मुख्य अतिथि चांदपुर के विधायक स्वामी ओमवेश ने पहलवानों के हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। जिला केसरी की उपाधि प्राप्त करने के लिए जिले के कुल 16 पहलवानों ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें पहले राउंड में चमरौला के चकित पहलवान, चंदक के रोहित पहलवान व सूर्या पहलवान, नजीबाबाद के जावेद पहलवान, शिराज पहलवान, फैजान पहलवान, बिजनौर के प्रिंस पहलवान, पाची पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराया।दूसरे राउंड की पहली कुश्ती का शुभारंभ समाजसेवी सुधीर पहलवान ने किया। जिसमें चकित, जावेद, रोहित, प्रिंस पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में जावेद पहलवान ने रोहित पहलवान को और चकित पहलवान ने प्रिंस पहलवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल कुश्ती में चकित पहलवान ने जावेद पहलवान को हराकर जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया। विजेता चकित पहलवान को मुख्य अतिथियों ने एक पीतल की गदा, 11 हजार की नगद पुरस्कार व जिला केसरी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उपविजेता जावेद पहलवान को नगदी और उप जिला केसरी का पटका व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, समाजसेवी सुधीर चौधरी, अनुज चौधरी, विपिन चौधरी, डाॅ. अरुण कुमार, हिमांशु पहलवान, अंकित सहरावत, शैलव पहलवान आदि मौजूद रहे।

नांगलसोती के गांव चमरौला में कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान।

नांगलसोती के गांव चमरौला में कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed