फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Surge in rivers, increased water level of Ganga and Malan

Bijnor News: नदियों में उफान, गंगा और मालन का बढ़ा जलस्तर

Thu, 05 Sep 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Surge in rivers, increased water level of Ganga and Malan
-बिजनौर बैराज पर खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा
विज्ञापन

-मालन के रपटे पर भी बह रहा पानी, बढ़ा हुआ है जलस्तर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/बेगावाला। जिले में बदरा बूंदाबांदी तक ही सीमित हो रहे हैं, मगर पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश का मौसम बना हुआ है। इसका असर जिले की नदियों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ की बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है। उधर, मालन नदी में भी उफान है। इस वजह से मालन के रपटे पर पानी बह रहा है।
बुधवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.70 मीटर दर्ज किया जो कि खतरे के निशान से महज 0.30 मीटर दूर ही रह गया है। वहीं बैराज पर गंगा में 100144 क्यूसेक पानी बह रहा है। उधर, मध्य गंगा नहर फेज वन में 8280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि फेज टू में 2500 क्यूसेक पानी निरंतर छोड़ा जा रहा है। बैराज के अप स्ट्रीम में गंगा का अधिकतम जलस्तर 221.500 मीटर बना हुआ है। उधर, हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से बुधवार सुबह गंगा में 95385 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा में आए उफान से बालावाली से रावली तक गंगा खादर के खेतों में पानी भर गया है। फसलें बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं। इसके चलते चारे का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन



-मालन में उफान से रपटे पर आया पानी

गंगा के साथ-साथ उसकी सहायक नदियों में उफान है। खासकर मालन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बुधवार को उफान आने पर रावली ब्रह्मपुरी मार्ग पर बने रपटे पर मालन नदी का पानी बहने लगा। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। उधर, रपटा पार करके रावली से ब्रह्मपुरी जा रही एक बुजुर्ग महिला को पानी देखकर चक्कर आ गए, जोकि पानी में गिर गई। हालांकि समय रहते उसे लोगों ने तुरंत ही पानी से निकाल लिया, वरना मालन की धारा में बह जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पुल निर्माण की मांग के लिए 26वें दिन भी चला धरना

रावली ब्रह्मपुरी के बीच मालन नदी के रपटे की जगह पुल निर्माण के लिए भाकियू के बैनर तले धरना प्रदर्शन चल रहा है, जो कि बुधवार को 26वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विजय चौधरी, ब्लॉक महासचिव पंकज शहरावत, लवकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, पंकज कुमार, अमरदीप, विकार अहमद, योगेश कुमार, सुभाष, कामेन्दर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed