Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Supporters with criminal history will not be able to become agents

Bijnor News: बिजनौर - एजेंट नहीं बन पाएंगे आपराधिक इतिहास वाले समर्थक

Fri, 12 May 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Supporters with criminal history will not be able to become agents
- सुरक्षा इंतजामों को कड़ा रखने के लिए पुलिस के साथ आईटीबीपी और पीएसी भी रहेगी तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव की मतगणना में आपराधिक इतिहास वाले समर्थक एजेंट नहीं बन पाएंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से प्रशासन को हिस्ट्रीशीटर और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगोंं की सूची मुहैया करा दी गई। इस बार सुरक्षा के इंतजामों को कड़ा रखने के लिए पुलिस के साथ साथ आईटीबीपी और पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे।
जिले के 18 निकायों की 13 मई को मतगणना होनी है। जिले में पांच मतगणना स्थल बनाए गए हैं। बता दें कि उम्मीदवारों ने अपने-अपने खास समर्थकों को एजेंट बनाना शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेंट बनने से रोकने के लिए सूची तैयार करके प्रशासन को मुहैया करा दी है। जिससे हिस्ट्रीशीटर या ऐसे लोग जिन पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं, वे एजेंट नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। जिले को पांच जोन में बांट दिया गया है। 1700 पुलिसकर्मियों के अलावा एक कंपनी आईटीबीपी और एक कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिले के सभी पांच मतगणना स्थलों पर ड्रोन से भी निगरानी होगी, सौ मीटर के दायरे में आवाजाही बंद रहेगी। सिर्फ उम्मीदवार, उनके एजेंट और मतगणना में लगे कर्मी ही अंदर जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिजनौर में इन जगहों पर होगी पार्किंग

उम्मीदवार, एजेंट और मीडिया कर्मियों के वाहनों के लिए नुमाइश ग्राउंड में पार्किंग बनाई जाएगी। मतगणना में लगे कर्मचारियों के वाहनों के लिए नेहरू स्टेडियम में पार्किंग बनाई जानी है। पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।






डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

बिजनौर शहर में आरजेपी इंटर कॉलेज के सामने से वाहन नहीं गुजर पाएंगे। इन्हें जजी चौराहे से मंडावर रोड होते हुए मंडावर रोड चक्कर चौराहे से बैराज की तरफ भेजा जाएगा। मुजफ्फरनगर और मेरठ की तरफ से आने वाले वाहन भी चक्कर रोड होते हुए मंडावर रोड से बिजनौर शहर में प्रवेश करेंगे।






---------- वर्जन::


मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस के साथ आईटीबीपी और पीएसी की एक एक कंपनी तैनात रहेगी। बाहर से तीन अतिरिक्त सीओ भी आए हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग एजेंट नहीं बन पाएंगे। इसके लिए प्रशासन को सूची भेज दी गई है - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed