{"_id":"5918a4c54f1c1b7a0485461d","slug":"supply-from-maniwala-to-suwala-power-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुआवाला विद्युत लाइन को मानियावाला से दी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुआवाला विद्युत लाइन को मानियावाला से दी आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 15 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में बिजली की लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या को देेखते हुए विद्युत निगम ने अफजलगढ़ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब एक दस गांवों को मानियावाला विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया है। निगम अधिकारियों ने रविवार की देर शाम लाइन का ट्रायल लिया। मानियावाला उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई चालू हो जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
अफजलगढ़ विद्युत उपकेंद्र पर दो दर्जन से ज्यादा गांव का लोड होने की वजह से बिजली की लोवोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या कई वर्षो से चल रही थी। गत वर्ष मानियावाला विद्युत उपकेंद्र को बनाकर तैयार कर दिया गया। लेकिन सालभर बीतने के बाद भी लाइन को चालू करने की निगम ने कोई सुध नहीं ली।
अमर उजाला ने 11 मई को सुआवाला विद्युत उपकेंद्र चालू न होने से रोष शीर्षक पर खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था।
डीएम ने खबर को संज्ञान लेते हुए एक्सईएन को तत्काल सुआवाला विद्युत लाइन चालू करने के आदेश दिए। डीएम के आदेश के एक दिन बाद ही निगम ने लाइन चालू करने की तैयारियां शुरू कर दीं। मार्ग पर खड़े सूखे पेड़ों को कटवाया गया। रविवार की देर शाम लाइन का ट्रायल किया गया। जेई आरके मौर्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि लाइन को चालू कर दिया गया। मानियावाला उपकेंद्र से दस गांव को जोड़ा गया है। अब बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। सुआवाला लाइन चालू होने से अफजलगढ़ के साउथ फीडर पर भी भार कम हो जाएगा।