{"_id":"5e0e31228ebc3e87bd3e6898","slug":"sundari-and-nirdosh-first-in-race-bijnor-news-mrt4617758184","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में सुंदरी और निर्दोष रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में सुंदरी और निर्दोष रहे प्रथम
विज्ञापन
स्योहारा के लोकमणि मेमोरियल पीजी कॉलेज में खुली महिला व पुरूष खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबाल प्रति?
- फोटो : BIJNOR
100 मीटर दौड़ में सुंदरी और निर्दोष रहे प्रथम
स्योहारा(बिजनौर)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से स्योहारा ब्लॉक के लोकमणि मेमोरियल पीजी कॉलेज में महिला-पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फर्राटा दौड़ में सुंदरी और निर्दोष प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य एके मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गांव जागीर की सुंदरी, कासमाबाद की निकिता राज, दीपिका, 400 मीटर दौड़ में कासमाबाद की निकिता राज, जागीर की सुंदरी, कासमाबाद की शिवानी, लंबी कूद में कासमाबाद की दीपिका, नीतू और निकिता राज क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में गांव आलमपुर गांवड़ी के अमित कुमार, जागीर का अरुण कुमार, मुकरपुरी का शादाब मलिक, 400 मीटर दौड़ में मेवाजट का पंकज सिंह, सबदलपुर का लक्की कुमार, ज्योतिमा का इमरान मलिक, 800 मीटर दौड़ में बमनोली का लकी चौहान, मेवाजट का पंकज सिंह, अमीनाबाद का शेर सिंह, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में मेवाजट का निर्दोष कुमार, बेरखेड़ा का अतुल कुमार, अमीनाबाद का अंकित कुमार, तीन हजार मीटर दौड़ में पालनपुर का नवनीत कुमार, आलमपुर गांवड़ी का अमित कुमार, बमनोली का आकाश कुमार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में मेवाजट का पंकज, अमीनाबाद का रोहित कुमार, सतेंद्र, लंबी कूद में खुर्द का बिजेंद्र सिंह, मुकरपुरी का विनीत कुमार, मेवाजट का पंकज प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। वॉलीबाल में सुमालखेड़ी प्रथम, अमीनाबाद द्वितीय रहे।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप सिंह, कॉलेज प्रबंधक हेमराज सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सेवानिवृत्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह, हरि सिंह आर्य, महफूज आलम, रुद्रवीर सिंह, हरपाल सिंह, राजीव कुमार, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।