फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sun came out during the day, cold remained intact

Bijnor News: दिन में निकली धूप, ठंड रही बरकरार

Wed, 28 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sun came out during the day, cold remained intact
दिन में निकली धूप, ठंड रही बरकरार
विज्ञापन

बिजनौर। शीतलहर चलने से ठंड बरकरार रही। मगर बुधवार को सुबह 10 बजे से धूप निकली, लेकिन दिनभर ठिठुरन बरकरार रही। धूप निकलने पर लोग घरों की छतों पर बैठे नजर आए।

दिसंबर का आखिरी सप्ताह ठंड का पूरा अहसास करा रहा है। दिन और रात के तापमान में रोजाना परिवर्तन हो रहा है। शीतलहर चलने से ठंड के तेवर बदलते जा रहे हैं। ठंड बढ़ने से बुजुर्ग और बच्चे घरों में कैद हो गए हैं। बुधवार को धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। बाजारों में भी भीड़ नजर आई। सुबह के समय कोहरा हल्का रहा। शाम होते ही ठंड ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। बंद कमरों में भी लोग ठंड से बचने के लिए हिटर और अंगीठी का सहारा ले रहे हैं। कोहरा बारिश की तरह बरस रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि अभी ठंड बरकरार रहेगी। शीतलहर चलने से ठंड का असर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed