फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane yield exceeds expectations

उम्मीद से ज्यादा निकली गन्ने की पैदावार

Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane yield exceeds expectations
उम्मीद से ज्यादा निकली गन्ने की पैदावार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इस बार भी गन्ने की पैदावार ने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस बार भी खेतों से गन्ने की बंपर पैदावार निकली है। जबकि इस बार गन्ने की पैदावार पिछले साल से दस प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा था। गन्ना विभाग की क्रॉप कटिंग में पेड़ी के बाद अब पौधे की पैदावार भी अधिक आ रही है। इससे औसत पैदावार बढ़ी है।
जिले में करीब ढाई लाख हेक्टेयर जमीन में गन्ने की खेती हो रही है। गन्ने की बंपर पैदावार और चीनी का उत्पादन बढ़ने की वजह से चीनी के दाम नहीं बढ़े हैं। चीनी के दाम नहीं बढ़े तो गन्ने का भाव बढ़ने का सवाल ही नहीं बनता है। किसानों को गन्ने की फसल के अलावा बाकी फसल बोने के लिए भी कहा जा रहा है, लेकिन इसका किसानों पर कोई असर नहीं हो रहा है। पिछले साल किसानों ने गन्ने के रकबे में साढे़ 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन

पिछले साल गन्ना पेराई देर तक चलने की वजह से गन्ने की पेड़ी को बढ़ने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा बिना मौसम हुई बारिश से भी गन्ने की बढ़ोतरी प्रभावित हुई थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार खेतों में पैदावार कम रहेगी। किसान भी खेतों में दस प्रतिशत तक पैदावार कम होने की बात कह रहे थे। लेकिन एक दो खेत खत्म होते ही खेतों में फिर से अच्छी पैदावार निकलने लगी थी। गन्ना विभाग ने सर्वे कराया तो पिछले साल के मुकाबले पेड़ी बढ़ी हुई निकली थी। अब पौधे की क्रॉप कटिंग में पौधे का भी पैदावार पिछले साल से कम निकलने के बजाए दो प्रतिशत अधिक निकली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल 2014-15 2015-16 2016-17 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21
बिजनौर 687 673 814 834 857 905 908
बिलाई 689 724 750 796 886 916 914
बरकातपुर 676 739 828 857 893 905 957
नजीबाबाद 607 672 730 776 786 870 805
बुंदकी 638 674 819 893 850 908 911
चांदपुर 677 783 793 861 907 887 932
स्योहारा 694 749 902 901 901 917 958
धामपुर 668 697 793 829 830 883 924
अफजलगढ़ 572 591 825 838 859 874 878
औसत 656 700 806 843 864 896 916
नोट: आंकड़े हेक्टेयर प्रति क्विंटल में हैं और गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
इस बार बढ़ी है पैदावार : यशपाल सिंह
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार पिछले सालों के मुकाबले इस बार भी औसत पैदावार बढ़ी हुई मिली है। गन्ना पेराई अभी भी चल रही है। किसानों का भुगतान समय से कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed