फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane survey team found absent during inspection

निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिली गन्ना सर्वे टीम

Wed, 09 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane survey team found absent during inspection
निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिली गन्ना सर्वे टीम
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना विभाग की टीम ने गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया तो कई जगह टीम मौके से गैरहाजिर मिली और नंबर भी नहीं लगे। इस मामले में चीनी मिलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कोरोना महामारी की वजह से इस बार गन्ना पेड़ी का सर्वे नहीं कराया जा रहा है। पिछले साल के पौधे को ही इस साल पैड़ी मान लिया गया है। इस बार केवल पौधे का ही सर्वे किया जा रहा है। मंगलवार को डीसीओ यशपाल सिंह ने नूरपुर के गांव टंडेरा में सर्वे का निरीक्षण किया तो टीम मौके से गैरहाजिर मिली। सर्वेयर का मोबाइल नंबर बंद मिला। इनायतपुर में सर्वेयर का नंबर सेवा में नहीं मिला। चांगीपुर में सर्वेयर का दिया गया नंबर गलत बताया गया। पैजनियां में सर्वेयर जांच टीम पहुंचने के 20 मिनट बाद पहुंचा व केवल एक ही प्लॉट का सर्वे पाया गया। गांव कुंडा, महमदाबाद, जलालपुर, सेह में टीम गैरहाजिर मिली। कई जगह सर्वे में बहुत कम खेतों का सर्वे मिला। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि मिलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सर्वे सही न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed