फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane Slip Session 2019-20

किसानों की पर्ची केवल बुग्गी के रूप में दर्ज होंगी

Thu, 24 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Slip Session 2019-20
गन्ना। - फोटो : ??????
किसानों की पर्ची केवल बुग्गी के रूप में दर्ज होंगी
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार गन्ना कैलेंडर में किसानों की पर्ची केवल बुग्गी के रूप में दर्ज होंगी। जो किसान छोटे ट्रिपलर से गन्ना सप्लाई करते हैं उनकी एक ट्रिपलर की पर्ची दो बुग्गी में व एक ट्रॉली की पर्ची तीन बुग्गी में दर्ज होंगी। हालांकि नीचे कोड छोटे ट्रिपलर व ट्राली के ही होंगे। पहली बार यूपी में किसानों के लिए यह व्यवस्था की गई है।

किसान बुग्गी, ट्रिपलर और ट्रॉली से मिलों को गन्ना सप्लाई करते हैं। किसानों के पास भी अब तक कैलेंडर में बुग्गी, ट्रिपलर व ट्रॉली के वजन के अनुसार ही दर्ज होते थे। बुग्गी पर किसान आमतौर 20 क्विंटल तक, छोटे ट्रिपलर पर 35 क्विंटल तक तथा ट्राली पर 50 से 60 क्विंटल तक गन्ना तुलवाते हैं। इस बार शासन ने नई व्यवस्था की है। कैलेंडर में सभी किसानों की पर्ची बुग्गी में ही प्रदर्शित होंगी। छोटे ट्रिपलर से गन्ना देने वाले किसानों की पर्ची दो बुग्गी में व ट्राली की पर्ची तीन बुग्गी में दर्ज होंगी। नई प्रणाली के अगर किसान छोटे ट्रिपलर से गन्ना सप्लाई करता है तो उसकी पहली पर्ची के बाद दूसरी पर्ची का कॉलम शुरू होने पर किसान को छोटे ट्रिपलर की पर्ची दे दी जाएगी। इसी तरह ट्रॉली के दो कॉलम निकलने के बाद तीसरी पर्ची का कॉलम शुरू होने पर किसान को ट्रॉली की पर्ची मिलेेगी। यानि कैलेंडर में दो पर्ची का कॉलम पूरा होने पर छोटे ट्रिपलर की एक पर्ची व तीन पर्ची के कॉलम पूरा होने पर ट्रॉली की एक पर्ची मिलेगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों को पर्ची वितरण नई प्रणाली के अंतर्गत होगा। नई व्यवस्था के अनुसार ही किसान गन्ना डाल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed