फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane price hike welcomed, prices low in comparison to cost

Bijnor News: गन्ना मूल्य वृद्धि का स्वागत, लागत के अनुपात में दाम कम

Fri, 31 Oct 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane price hike welcomed, prices low in comparison to cost
बिजनौर। वर्तमान पेराई सत्र के लिए सरकार ने चीनी मिल चलने से पहले गन्ना सुरक्षण आदेश जारी किया। साथ ही गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी सीजन आरंभ होने से पहले ही कर दी। सरकार के इन फैसले का किसानों ने स्वागत किया। गन्ना फसल की लागत को देखते हुए कुछ किसानों व संगठनों के नेताओं ने इसे नाकाफी किया।
विज्ञापन

गढ़ी निवासी किसान अनिल कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने लेने की सराहना की। कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कार्य किया। इस बार चीनी मिलों के पेराई सत्र का शुभारंभ से पहले सरकार ने मूल्य बढ़ाया।
विज्ञापन

गंगदासपुर निवासी किसान शूरवीर सिंह ने कहा कि गन्ना फसल लागत में दो साल में 20 प्रतिशत की बढ़ोेत्तरी हुई है। चीनी मूल्य में भी अच्छी बढ़त हुई है। लागत के आधार पर गन्ना मूल्य में हुई बढ़ोत्तरी नाकाफी है। खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए सरकार गन्ना मूल्य बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed