{"_id":"635acce3879caf7c995d1ef5","slug":"sugarcane-minister-will-inaugurate-the-crushing-session-today-bijnor-news-mrt61116647","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मंत्री आज करेंगे पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मंत्री आज करेंगे पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

बिजनौर। द्वारिकेश ग्रुप की बुंदकी और बहादरपुर चीनी मिल सहित धामपुर चीनी मिल व बरकातपुर चीनी मिलों के पेराई सत्र का शुभारंभ आज होगा। द्वारिकेश शुगर मिल बुंदकी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे।
जनपद में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादित गन्ने की पेराई के लिए नौ चीनी मिलें हैं। इनमें से बुंदकी चीनी मिल, बहादरपुर मिल, धामपुर चीनी मिल एवं बरकातपुर चीनी मिलें अपना पेराई सत्र शुक्रवार से आरंभ कर देंगी। बुंदकी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सुबह नौ बजे करेंगे। पेराई के लिए मिलों ने गन्ना आपूर्ति को पर्ची का इंडेंट कई दिन पहले काट दिया। जिले की बाकी चीनी मिलें भी जल्द अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी। उन्होंने भी संभावित तिथियां जारी कर दी हैं।