फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane Minister inaugurated the crushing session of Dwarikesh Sugar Mill

गन्ना मंत्री ने द्वारिकेश शुगर मिल के पेराई सत्र का किया शुभारंभ

Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister inaugurated the crushing session of Dwarikesh Sugar Mill
नजीबाबाद - द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के पेराई सत्र का उद्घाटन करते गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण ? - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/नांगलसोती। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज बुदंकी और उत्तम शुगर मिल बरकातपुर मिल का पेराई सत्र हवन और पूजन के साथ शुरु हुआ। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल नेहरू ने चीनी मिल के वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष वर्क्स एनके खेतान, उपाध्यक्ष जीसीओ सलिल स्वरुप आर्य, मुख्य महा गन्ना प्रबंधक रमेश परशुराम पुरिया, मुख्य महाप्रबंधक एचआरडी एसएस शेखावत की उपस्थिति में पूजन उपरांत मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि मिल और किसान एक गाड़ी के दो पहिये है, दोनों के बीच सामंजस्य पर प्रगति निर्भर है।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने मेदुपुरा सुल्तान के किसान मनोज सहित पहले गन्ना लेकर आए किसानों को मिल की ओर से सम्मानित किया। पेराई सत्र के उद्घाटन अवसर पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलवीर सिंह, उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह, चीनी मिल प्रशासन की ओर से सुनील गोयल, एनएस शेखावत, रतन सिंह, परवीन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रतन सिंह, रूपेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के पेराई सत्र का शुभारंभ चीनी मिल इकाई के संचालक डीपी माहेश्वरी, संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह राठौर, आसवनी के उपाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक गन्ना विकास पुंडीर ने संयुक्त रुप से चेन में गन्ना डालकर किया। इससे पूर्व पंडित राजेंद्र प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। चीनी मिल की ओर से पहले गन्ना लाने वाले किसानों चंदकिरण सिंह, रामशरण सिंह और चालक कोमल को तिलक और शॉल पहनाकर स्वागत किया। चीनी मिल प्रशासन की ओर से अतेंद्र शर्मा, अतुल चौहान, अरविंद सिंह, अनिल शर्मा, रावेंद्र सिंह, अर्जुन कौशिक, राजकुमार तोमर सहित मिल कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed