फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane 'Kundli' will open in one click

एक क्लिक में खुलेगी गन्ने की ‘कुंडली’

Wed, 26 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane 'Kundli' will open in one click
एक क्लिक में खुलेगी गन्ने की ‘कुंडली’
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना विभाग ने गन्ने का सारा विवरण स्मार्ट गन्ना किसान (ईआरपी) की वेबसाइट एवं मोबाइल एप पर उपलोड कर दिया है। किसान घर बैठे अपने एंड्राइड मोबाइल फोन, लैपटॉप या किसी भी जनसेवा केंद्र से पर्ची विवरण, गन्ना क्षेत्रफल, पर्ची कलेंडर आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें इसकी जानकारी के लिए गन्ना समिति कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
चालू पेराई सत्र में जनपद की चार चीनी मिलें 28 अक्तूबर से पेराई शुरू कर रही है। गन्ना विभाग व चीनी मिलों ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। गन्ना विभाग ने समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन के दौरान प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कैलेंडर को स्मार्ट गन्ना किसान (ईआरपी) की वेबसाइट केन यूपी डॉट इन एवं मोबाइल एप ई-गन्ना पर अपलोड कर दिया है, ताकि गन्ने से संबंधित समस्त जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहे। अब किसान आसानी से अपने स्मार्ट इंटरनेट वाले मोबाइल फोन व जनसेवा केंद्र के माध्यम से देख सकते हैं। इसमें गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची कोन से पक्ष, कॉलम में कटेगी, कितनी पर्ची, कितना गन्ना क्षेत्रफल, पौधा, पेड़ी क्षेत्रफल आदि की समस्त जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन

- कंट्रोल रूम से दूर होंगी समस्याएं
डीसीओ पीएन सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए और उनकी शिकायतों के निवारण को मुख्यालय स्तर पर एक कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई। टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर किसान सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
गन्ने का संपूर्ण डाटा ऑनलाइन करने को वेबसाइट व मोबाइल एप पर अपलोड कर दिया गया है। ताकि किसान ऑनलाइन गन्ने के डाटा को देख सकें।
-पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed