{"_id":"5e3710488ebc3e4ae07e9b10","slug":"sugarcane-filled-tractor-trola-overturns-on-the-contact-route-nazibabad-news-mrt4669165192","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, ग्रामवासी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, ग्रामवासी बाल-बाल बचे
विज्ञापन
नजीबाबाद के काशीपुर-दहीरपुर संपर्क मार्ग पर पलटे ट्रैक्टर को हटाने का प्रयास करते लोग।
- फोटो : NAZIBABAD
संपर्क मार्ग पर गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा
बिजनौर, भागूवाला। काशीरामपुर-दहीरपुर संपर्क मार्ग पर गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलट गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
भागूवाला क्षेत्र के गांव काशीरामपुर में किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का गन्ना क्रय केंद्र है। शनिवार को शाकिर ट्रैक्टर-ट्रॉले में क्रय केंद्र से गन्ना भरकर किसान सहकारी चीनी मिल जा रहा था। गन्ना क्रय के नजदीक काशीरामपुर-दहीरपुर संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। कुछ ग्रामवासी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामवासियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। करीब छह घंटे बाद क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर-ट्रॉले का मार्ग से हटाया गया।
गन्ना क्रय केंद्र कीचड़ से घिरा
भागूवाला। सुशील कुमार, राजीव, राजू राठी, जोगेंद्र, कल्याण सिंह, सुदेश गुप्ता, पुष्पेंद्र, प्रीतम सिंह, ताहिर आदि क्षेत्रवासियों का कहना है गन्ना क्रय केंद्र कीचड़ से घिरा है। गन्ना ढोने वाले वाहनों के पहियों में कीचड़ भरने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। उन्होंने केंद्र संचालक से केंद्र पर सूखी मिट्टी डलवाने की मांग की है।