{"_id":"5e46e8b28ebc3ee60059cb2a","slug":"sugarcane-field-fire-nazibabad-news-mrt469010715","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर गांव मेंगन्ने के खेत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर गांव मेंगन्ने के खेत में लगी आग
विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव हरचंदपुर में गन्ने के खेत में लगी आग।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर गांव में गन्ने के खेत में लगी आग
बिजनौर, नांगलसोती। गांव हरचंदपुर निवासी दो किसानों के गन्ने के खेत में आग लग गई। किसानों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। दोनों किसानों का हजारों रुपये का गन्ना जल गया।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी राजेंद्र सिंह व राजकुमार के खेतों के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है। शुक्रवार दोपहर गन्ने खेत में अचानक आग लग गई। गन्ने के खेत में आग के साथ धुआं उठते देखकर किसान विक्रम सिंह, विनोद, सन्नी, नरपत सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू, राजीव आदि ने आग पर काबू पाया। किसानों ने सूचना के बाद अग्निशमन दल के न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त किया। नांगल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में किसानों का सहयोग किया। किसान कामेंद्र सिंह, सूरज, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र, संजीव आदि का कहना है कि खेत के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है। आशंका है कि तेज हवा के साथ लाइनों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से आग लगी होगी। किसानों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर उदासीनता आरोप लगाते हुए जर्जर विद्युत लाइन न बदलने पर नाराजगी जताई। पीड़ित किसान राजेेंद्र सिंह व राजकुमार का कहना है आग से उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। करीब उनका छह बीघा गन्ना जलकर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।