{"_id":"5e404ac98ebc3ee5a36f183b","slug":"sugarcane-field-caught-fire-for-breaking-bee-s-hive-dhampur-news-mrt4681181127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ने में गन्ने के खेत में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ने में गन्ने के खेत में आग लगी
विज्ञापन

कादराबाद। गांव प्रेमपुरी में मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने के दौरान खेत में आग का जलता पुला एवं बोरी छोड़ जाने से गन्ने में आग लग गई। किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल जलकर बर्बाद हो गई। लोगों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
रविवार को गांव प्रेमपुरी स्थित खेतों में मौजूद मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए किसी व्यक्ति ने डंडे में बोरी बांधकर आग जलाई होगी। आरोपी व्यक्ति छत्ता तोड़कर शहद लेकर चला गया। जबकि डंडे में लिपटी जलती बोरी खेत में छोड़ गया। बोरी में आग सुलगने से गन्ने के खेत में आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से आसपास के खेतों में भी आग लग गई। आग की चपेट में आकर चार किसानों कई एकड़ गन्ना जल गया। खेतों से धुआं उठता देख किसानों में अफरातफरी मच गई। एकत्र होकर किसान मौके पर पहुंचे। एक घंटे से अधिक समय तक भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। तब तक गुरविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, बलवंत सिंह तथा जगरूप सिंह की लगभग नौ बीघा गन्ने की फसल जल गई। वहीं अनेक ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है।