फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane farmers stunned look

गन्ना देख दंग रह गए किसान

Mon, 05 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Sugarcane farmers stunned look
अल्हैपुर में डीसीओ के साथ गन्ना देखने पहुंचे अलीगढ़ के किसान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिले में ट्रैंच विधि से बोया गन्ना देखकर अलीगढ़ के किसान दंग रह गए। उनका कहना है कि अब वे भी अपने जनपद में इस विधि से गन्ना उत्पादन का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

अलीगढ़ के जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार रविवार को किसान विवेक सिंह, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र, अताउल्ला, जितेंद्र आदि के साथ बिजनौर पहुंचे। डीसीओ ओपी सिंह ने उन्हें गांव बाल्लापुर के ब्रह्मपाल सिंह, करौंदा चौधर के शरद त्यागी, आंकू के करनवीर त्यागी के अलावा अल्लैहपुर के कुछ किसानों द्वारा ट्रैंच विधि से  बोए गए गन्ने के खेत दिखाए। खेतों में 16 फीट तक लंबे गन्ने को देखकर अलीगढ़ के किसान हैरान हुए। 
विज्ञापन

उन्होंने यहां के किसानों के प्रयासों को सराहा। डीसीओ ओपी सिंह ने बताया कि खेतों में 8436, 0238, 0239, 99214, 97022, 118 आदि प्रजाति के गन्ने से अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बिजनौर में ट्रैंच विधि से गन्ना बोने के लिए किसानों ने खेतों को फिर से तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed