फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane farmers demanded to repair the road

गन्ना किसानों की सड़क की मरम्मत कराने की मांग

Sat, 26 Oct 2019 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers demanded to repair the road
गन्ना किसानों ने की सड़क की मरम्मत कराने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने चांदपुर-अम्हेड़ा सड़क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर डीएम रमाकांत पांडेय को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गन्ना पेराई प्रारंभ होने से पहले मरम्मत का कार्य संपन्न कराने की अपील की।

शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी आदित्य वीर सिंह के नेतृत्व में चांदपुर क्षेत्र के कई गांवों के गन्ना किसान कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। किसानों ने चांदपुर-अम्हेड़ा मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि क्षेत्र के गांव खेड़की, अज्जूनगली, मिटठनपुर, चमरौला, कुलचाना, पिलाना, सिसौना, पोटा, कुंडा, सल्लाहपुर, अखलासपुर आदि कई गांवों के किसानों का गन्ना चांदपुर-अम्हेड़ा मार्ग से चांदपुर चीनी मिल जाता है। इस समय यह मार्ग खस्ताहाल अवस्था में है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस मार्ग पर गन्ने से भरी बैलगाड़ी तथा ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार ट्राली के पहिये गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे यातायात ठप हो जाता है। सभी किसानों ने डीएम से मिलकर गन्ना पेराई प्रारंभ होने से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस मौके पर चेयरमैन हरपाल सिंह, महीपाल सिंह, चौधरी करन सिंह, अमित कुमार, होश राम सिंह, देवेंद्र कुमार, हरि सिंह, सतेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed