{"_id":"5db1f3658ebc3e016440917b","slug":"sugarcane-department-s-safety-order-issued-dhampur-news-mrt4503505114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विभाग का सुरक्षण आदेश जारी, धामपुर चीनी मिल को मिला बिलाई चीनी मिल का एक गन्ना सेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विभाग का सुरक्षण आदेश जारी, धामपुर चीनी मिल को मिला बिलाई चीनी मिल का एक गन्ना सेटर
विज्ञापन
गन्ना विभाग का सुरक्षण आदेश जारी
धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया गया है। आदेशों के तहत धामपुर चीनी मिल को बिलाई चीनी मिल का कंभौर गांव का गन्ना क्रय केंद्र धामपुर को आवंटित किया गया है। धामपुर चीनी मिल क्षेत्र में अब गन्ना क्रय केंद्रों की संख्या 206 से बढ़ कर 207 हो गई है। सभी क्रय केंद्रों को निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया जा चुका है। एक नवंबर से चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू होगा।
गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि गन्ना विभाग की ओर से जिले की सभी चीनी मिलों का गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया गया है। धामपुर चीनी मिल में अब तक 206 गन्ना क्रय केंद्र शामिल थे। प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेश पर बिलाई चीनी मिल में शामिल रहे गांव कंभौर के गन्ना क्रय केंद्र को बिलाई से पृथक कर धामपुर चीनी मिल में शामिल किया गया है, जिससे धामपुर चीनी मिल में अब गन्ना क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ कर 207 हो गई है। धामपुर चीनी मिल की गन्ना रकबा करीब 47 हजार हेक्टेयर में है। मेगा सेंटर लगवाने के प्रस्ताव पर चीनी मिल की ओर से गहन अध्ययन चल रहा है, पर अभी तक मेगा सेंटर लगवाने का मामला फाइनल नहीं हो सका है। जीएम गन्ना ने बताया कि चीनी मिल गेट और मिल के बाहर सड़कों पर गन्ने से लदे वाहनों की वजह से जाम की स्थिति पैदा न हो। इससे निपटने को मिल की ओर से चार-चार घंटे का शिफ्ट सिस्टम लागू किया गया है। किस शिफ्ट में किस क्षेत्र के गांवों के किसान शामिल होंगे, इसके लिए निर्धारित समय सारिणी को तैयार किया है। जिसे दो दिन के बाद किसानों में सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
-
बिलाई चीनी मिल ने जारी किया 800 क्विंटल का इंडेंट, 29 से तौल शुरू
धामपुर गन्ना किसान समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कोंट ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिलाई चीनी मिल की ओर से समिति को गन्ना इंडेंट जारी कर दिया गया है। बिलाई मिल की ओर से 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले गन्ना पेराई सत्र के मद्देनजर पहला इंडेंट चार गन्ना क्रय केंद्रों का केवल 800 क्विंटल का जारी किया है। इन सेंटरों पर बिलाई चीनी मिल की ओर से 29 अक्तूबर से तौल शुरू होगी। 30 अक्तूबर की तौल का 1800 क्विंटल के इंडेंट का समिति के पास मेसेज आ गया है। धामपुर चीनी मिल की ओर से 29 अक्तूबर से इंडेंट जारी करने का संदेश प्राप्त हुआ, लेकिन अभी तक अफजलगढ़ चीनी मिल की ओर से गन्ना समिति को इंडेंट के बारे में कोई मेसेज नहीं मिला है। उम्मीद है कि यहां का इंडेंट एक या दो नवंबर को आएगा।