फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane crop in three thousand hectare area destroyed due to rain and flood

Bijnor News: बारिश और बाढ़ से तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल नष्ट

Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop in three thousand hectare area destroyed due to rain and flood
हबीबवाला और शेरकोट जोन में 90 प्रतिशत गन्ना खत्म
विज्ञापन

बाकी अन्य गन्ना जोन में 20 से 25 प्रतिशत का नुकसान
करीब 30 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की नुकसान हुआ


सतीश शर्मा
धामपुर। बारिश और बाढ़ के कारण चीनी मिल क्षेत्र में करीब तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में लहलहाती गन्ने की फसल चौपट हो गई। इससे करीब 30 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान मिल क्षेत्र की हबीबवाला, शेरकोट जोन में हुआ है। इन दोनों जोन में करीब 90 प्रतिशत गन्ना खत्म हो गया है। अन्य जोन में 20 से 25 प्रतिशत गन्ने का नुकसान है।
धामपुर चीनी मिल के डिप्टी जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बार अगस्त और सितंबर में हुई तेज बारिश ने गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। सितंबर में दो दिन पहले 128 एमएम बारिश हुई। अगस्त माह में हुई बारिश का पानी खत्म नहीं हो सका था, सितंबर में भी बारिश जारी है। सर्वे के अनुसार चीनी मिल क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में लगभग तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में लहलहाती गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे 30 लाख क्विंटल गन्ने की क्षति है। मिल क्षेत्र में कुल आठ जोन हैं। इनमें से हबीबवाला और शेरकोट जोन में 90 प्रतिशत क्षेत्रफल में गन्ना खत्म हो चुका है, नहटौर, मोरना, चांदपुर क्षेत्र में में 15 से 20 प्रतिशत नुकसान है।
विज्ञापन




अब रेड रॉट बीमारी ने निगल ली गन्ने की फसल
अधिकारियों का कहना है कि जो गन्ना बचा है, उसमें अधिक बारिश के कारण लाल सड़न यानि रेड रॉट बीमारी लग गई है। यह बीमारी जिस खेत में लग रही है, वहां पूरी फसल को नष्ट कर रही है। किसान मिल अधिकारियों के सहयोग से ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग कर बीमारी को भगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसून गन्ने की बुआई पर भी फिरा पानी
धामपुर चीनी मिल के डिप्टी जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रयास किया जा रहा था कि सितंबर में गन्ने की बुवाई कराएंगे। 700 हेक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सितंबर में हुई तेज बारिश ने मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने किसानों ने गन्ने के साथ अन्य सहफसली खेती करने पर जोर दिया। सहफसली खेती करने से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed