फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane area not registered in Gata, sugarcane slip will not come

Bijnor News: गाटा में गन्ना क्षेत्रफल दर्ज नहीं हुआ, नहीं आएंगी गन्ना पर्ची

Wed, 19 Apr 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane area not registered in Gata, sugarcane slip will not come
- किसानों के गाटा संख्या के अनुसार होगा गन्ना सर्वे
विज्ञापन

- एसएमएस के माध्यम से पहुंचेगी किसानों पर सर्वे की सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ना विभाग ने आगामी गन्ना सीजन की शुरुआत कर दी है। इस बार गन्ना सर्वे गाटा के अनुसार किया जायेगा। इसलिए किसान अपने खेत पर रहकर अपने गाटा संख्या के अनुसार गन्ना सर्वे करा लें। यदि गाटा में गन्ना दर्ज नहीं हुआ, तो आने वाले गन्ना सीजन में पर्चियां नहीं बन पायेंगी। इससे किसान गन्ना सप्लाई नहीं कर पाएगा।

पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरु हो गया है। जहां चीनी मिलें बंद हो रही है वहां गन्ना सर्वे आरंभ कर दिया जाएगा। इस बार गन्ना सर्वेक्षण गाटा के अनुसार किया जायेगा। इस संबंध प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर भूसररेड्डी ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया। कहा कि दोपहर के समय खेतों में भीषण गर्मी पड़ रही है। सर्वे कार्य प्रात जल्दी आरंभ कर दिया जाए। जिससे दोपहर के समय पड़ने वाली गर्मी से बचाव हो सकें। गन्ना सर्वेक्षण संयुक्त टीम के माध्यम से होगा। इस टीम में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल कार्मिक तथा संबंधित गन्ना किसान की भी उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन




पहले दी जाएगी किसानों को सूचना

गन्ना सर्वे के दौरान जिस गांव में सर्वेक्षण का कार्य होगा। वहां के किसानों को पहले ही एसएमएस के माध्यम से गन्ना सर्वे से संबंधित सूचना दे दी जाएगी। सूचना मिलने पर किसान खेत पर उपस्थित रहकर गन्ना सर्वे सही कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले अधिकारी

गन्ना सर्वे से संबंधित एक मीटिंग एवं प्रशिक्षण जल्द लिया जाएगा। सभी को गन्ना सर्वे से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाएंगे।- पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed