फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane acreage expected to increase

गन्ने का रकबा बढ़ने की है उम्मीद

Mon, 13 Apr 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane acreage expected to increase
गन्ने का रकबा बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के बीच किसानों ने अपने काम से कोई छुट्टी नहीं की है। किसानों ने करीब 15 दिन में 70 हजार हेक्टेयर से अधिक गन्ना बो दिया है। अब भी गन्ने की बुवाई जोरशोर से चल रही है। किसान सब्जी की फसल नहीं बो रहे हैं। इससे इस साल गन्ने का रकबा पिछले साल से अधिक होने की उम्मीद है।
जिले के किसान करीब सवा दो लाख हेक्टेयर भूमि में गन्ना बोते हैं। फरवरी एवं मार्च की शुरूआत में बारिश होने से गन्ने की बुवाई पिछड़ गई थी। इस बीच सरकार ने लॉकडाउन कर दिया। लेकिन लॉकडाउन के बीच भी सरकार ने किसानों और मजदूरों को खेती करने से नहीं रोका। इसका किसानों ने भी पूरा फायदा उठाया है। किसानों ने करीब 15 दिन में 70 हजार हेक्टेअर से अधिक गन्ना बो दिया है। किसान अब भी बड़ी तादाद में गन्ना बो रहे हैं। किसान राजपाल सिंह, मुकेश कुमार ने कहा कि किसानों के खेत गन्ना बोने के लिए उसी समय तैयार हुए जब लॉकडाउन चल रहा था। किसानों को खेती में जाने की अनुमति मिलने से उन्हें फायदा हुआ। मजदूरों को भी खेतों में काम करके मजदूरी मिलती रही। किसान इस बार पिछले सालों से ज्यादा गन्ना बो रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई भी शुरू
किसानों ने गेहूं की कटाई भी शुरू कर दी है। दूसरे राज्यों में काम छोड़कर आए मजदूरों को भी खेतों में मजदूरी मिल रही है। किसानों को भी समय पर मजदूर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज की पूर्ति केवल किसान से
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार किसानों को छूट देने से किसान और मजदूरों दोनों का काम चल गया। इस समय देश को वाहन, मोबाइल की नहीं अनाज की जरूरत है। अनाज की जरूरत को केवल किसान ही पूरा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed