फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mills should think about farmers' interests along with their own interests

Bijnor News: अपने हित के साथ किसान हित की भी सोचे चीनी मिलें

Sat, 08 Feb 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills should think about farmers' interests along with their own interests
नांगलसोती-शहजादपुर में बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता।(स्रोत-किसान) - फोटो : घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व क्षतिग्रस्त कार।
नांगलसोती। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों से अधिक पैदावार, रोगमुक्त और लाभकारी गन्ना प्रजाति की बोने की अपील की गई। किसानों ने मिल प्रशासन से चीनी मिल हित के साथ किसानों के हित के बारे में भी विचार करने की अपील की।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर में भाकियू टिकैत पश्चिम प्रदेश के सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दिनेश कुमार ने कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन और अधिक मुनाफा देने वाली गन्ना प्रजाति 0238 में लाल सड़न का रोग लग गया है। मिल प्रशासन किसानों को कई नई प्रजाति के गन्ना बोने के लिए प्रेरित कर रहा है, लेकिन कुछ प्रजातियों में लागत अधिक आ रही है और उपज काफी कम निकल रही है। ऐसे में किसानों को उस गन्ना प्रजाति का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने मिल प्रशासन से चीनी मिल हित के साथ किसानों के हित के बारे में भी विचार करने की अपील की, जिससे किसानों को लागत के हिसाब से मुनाफा मिल सके। किसान नेताओं ने किसानों से कम लागत और अधिक उपज के गन्ने की बुवाई करने की बात कही। बैठक में दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, धर्मेंद्र, मुकेश कुमार, हुक्म सिंह, प्रमोद कुमार, मोहित कुमार, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed