{"_id":"627808b8d8b08f0a8f256c5c","slug":"sugar-mills-owe-rs-50191-40-lakh-bijnor-news-mrt587776014","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों पर 50191.40 लाख रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों पर 50191.40 लाख रुपये बकाया
विज्ञापन
चीनी मिलों पर 50191.40 लाख रुपये बकाया
बिजनौर। जनपद की नौ चीनी मिलों ने 343491.03 लाख रुपये का गन्ना खरीदा है। इसके सापेक्ष चीनी मिलों ने 293299.63 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया। चीनी मिलों पर 50191.40 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया चल रहा है। करीब दो दिन पहले डीएम उमेश मिश्रा ने बकाया भुगतान न करने पर चीनी मिल अफसरों को फटकार लगाई थी। चेतावनी दी थी कि 26 मई तक भुगतान न करने पर चीनी मिलों के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में एक किसान सहकारी चीनी मिल समेत नौ चीनी मिलें है। इनमें कई चीनी मिलों पर किसानों का बकाया चल रहा है। वहीं, धामपुर, बहादरपुर, बुंदकी चीनी मिल ने एडवांस गन्ना मूल्य भुगतान कर रखा है। डीसीओ आफिस के अनुसार धामपुर चीनी मिल ने 363.40 लाख रुपये, बहादपुर मिल ने 677.74 लाख रुपये एवं बुंदकी चीनी मिल ने 739.71 लाख रुपये का एडवांस गन्ना मूल्य का भुगतान कर रखा है। चालू पेराई सत्र में खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान करने में बिलाई चीनी मिल सबसे फिसड्डी है।
बिलाई चीनी मिल पर 32462.69 लाख रुपये बकाया भुगतान चल रहा है। मिल पर 25.52 प्रतिशत भुगतान ही किया है। इसके अलावा स्योहारा मिल पर 3909.10 लाख रुपये, बरकातपुर चीनी मिल पर 3934.58 लाख रुपये, चांदपुर मिल पर 3387.45 लाख रुपये, बिजनौर मिल पर 2468.38 लाख रुपये, नजीबाबाद चीनी मिल पर 5810.05 लाख रुपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान चल रहा है।
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान के मिलों से कराया जा रहा है। तीन मिलों का भुगतान एडवांस चल रहा है। बिलाई मिल को नोटिस भी जारी कर दिया। भुगतान समय से कराने का पूरा जोर दिया जा रहा है - यशपाल सिंह, डीसीओ