फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mills imposed bond for additional slip

चीनी मिलों ने अतिरिक्त पर्ची के लिए लगाया बांड

Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills imposed bond for additional slip
चीनी मिलों ने अतिरिक्त पर्ची के लिए लगाया बांड
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार गन्ने की पैदावार पिछले साल की तुलना में ज्यादा हुई है। इससे किसानों के खेतों में गन्ना बेसिक कोटे से भी ज्यादा निकल रहा है। किसानों की गन्ना पर्चियां लगभग खत्म हो चुकी हैं और खेतों में अब भी गन्ना खड़ा है। किसान चीनी मिलों से बांड लगवाकर अतिरिक्त गन्ना पर्ची दिए जाने की मांग कर रहे थे। बांड लगवाने से पहले गन्ना विभाग ने चीनी मिलों से किसानों के खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराया था। इस सर्वे के आधार पर मिलों ने बांड लगाया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार बुंदकी चीनी मिल ने 11.61, धामपुर चीनी मिल ने 2.06, बिजनौर चीनी मिल ने 2.98, बिलाई चीनी मिल ने 24.32, स्योहारा चीनी मिल ने 6.09, बरकातपुर चीनी मिल ने 2.12, बहादरपुर चीनी मिल ने 1.50, चांदपुर चीनी मिल ने 3.05 लाख क्विंटल गन्ने का बांड लगाया है। कुल 53.73 लाख क्विंटल गन्ने का बांड लगवाया गया है। डीसीओ यशपाल सिंह के अनुसार किसानों को बांड के अनुसार गन्ना पर्ची उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed