{"_id":"650bc6837692fee86e0fb27b","slug":"sugar-mills-delaying-payment-will-have-fewer-centers-dm-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-11250-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान में विलंब करने वाली चीनी मिल के केंद्र होंगे कम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान में विलंब करने वाली चीनी मिल के केंद्र होंगे कम : डीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में चीनी मिलों के प्रबंधकों के साथ आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत सड़कों की स्थिति, गन्ना मूल्य के भुगतान आदि समीक्षा की। डीएम ने प्रबंधक बिलाई चीनी मिल को निर्देश दिए कि किसानों के गन्ना मूल्य का यथाशीघ्र भुगतान करना शुरू करें। कहा कि जिन चीनी मिलों ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में लापरवाही अथवा अनावश्यक रूप से विलंब किया जाएगा, उसके गन्ना केंद्रों को कम कर दिया जाएगा।
बिलाई शुगर मिल के अलावा सभी चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत रूप से भुगतान कर दिया है। बिलाई शुगर मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान के सापेक्ष कुल 60 प्रतिशत ही भुगतान किया गया है। चीनी मिल पर कुल 18364.06 लाख रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान देय है। बिलाई मिल के प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए कि अवशेष भुगतान जल्द से जल्द करने करें। किसी के प्रकार की लापरवाही न करें। अधिकांश चीनी मिलों के प्रबंधकों ने माह अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पेराई सत्र शुरू करने की बात कहीं। चांदपुर एवं बिजनौर के चीनी मिल प्रबंधकों ने मिलों की पेराई क्षमता के विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर होने के कारण माह नवंबर में ही पेराई सत्र प्रारंभ होगा।