{"_id":"65eb51a99b4fb489930d6b53","slug":"sudhir-kumar-singh-becomes-information-commissioner-atmosphere-of-happiness-in-purani-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120420-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सूचना आयुक्त बने सुधीर कुमार सिंह, पुरैनी में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सूचना आयुक्त बने सुधीर कुमार सिंह, पुरैनी में खुशी का माहौल
विज्ञापन
जनवरी 2023 में ही सहारनपुर डीआईजी के पद से सेवानिवृत हुए है सुधीर
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। प्रदेश सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जिन लोगों को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है, उनमें ग्राम पुरैनी निवासी सेवानिवृत्त डीआईजी सुधीर कुमार सिंह का भी नाम है। उनके परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है।
29 जनवरी 1963 को ग्राम पुरैनी में किसान गुलशन सिंह के घर में जन्मे सुधीर कुमार सिंह पढ़ाई में होशियार थे। मुरादाबाद के जीआईसी से इंटरमीडिएट और हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से बीएससी व एमए की पढ़ाई पूरी करने वाले सुधीर कुमार 1989 बैच के पीपीएस अधिकारी है। 2008 में वह आईपीएस हो गए।
उन्होंने अपनी नौकरी में बलरामपुर, गोंडा, आजमगढ़, आगरा अमरोहा, गाजियाबाद सहित आठ जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में कार्य किया। जनवरी 2023 में वे सहारनपुर डीआईजी के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शासन से सूचना आयुक्त मनोनीत किए जाने की सूचना मिली थी। इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
बिजनौर से दो लोगों को मिला यह सम्मान
प्रदेश सरकार ने जिन लोगों को सूचना आयुक्त बनाया है, उनमें गांव नियामतपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह और ग्राम पुरैनी निवासी सेवानिवृत्त डीआईजी सुधीर कुमार सिंह का नाम शामिल है। दोनों ही नगीना तहसील के निवासी है। दोनों का गांव बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में आता है।