फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Success comes from hard work: Rajamouli

कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता: राजमौली

Fri, 26 Feb 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Success comes from hard work: Rajamouli
बिजनौर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित अभिनंदन फ्रेशर्स डे में नर्सिंग के छात्र एरिक को मिस्टर फ्रेशर व बीएससी नर्सिंग की तनु को मिस फ्रेशर चुना गया। सहारनपुर मंडल कमिश्नर एवी राजमौली व एसडीएम जानसठ अमृता पाल कौर ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।भगवंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग और कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अभिनंदन फ्रेर्शस डे 2020-21 कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर एवी राजमौली, एसडीएम अमृता पाल कौर, संस्था चेयरमैन डा.अनिल सिंह, निदेशक डा. विराज त्यागी ने किया।
विज्ञापन

डा. विराज त्यागी ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। कमिश्नर एवी राजमौली ने कठिन परिश्रम और लगन को जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने अपने बीटेक करने से लेकर आईएएस बनने तक के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि माता पिता का हमेशा ध्यान रखें। एसडीएम अमृता पाल कौर ने सोशल मीडिया पर अधिक समय बर्बाद न करने को कहा और संयुक्त परिवार का महत्व बताया। सौरभ, साइमा, नीशु, नितिन, अलीना, रंजना, एरिक, नितिन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एरिक, प्रतीक, रिमझिम, कौशल्या, नितिन राजपूत, तनु, सोहित कुमार, आस्था, सुलेमान, नीशु, फराह अंसारी, इशरत जहां, विजय, भूपेंद्र आदि ने रैंप पर प्रस्तुति दी। नितिन को मिस्टर चार्मिंग व नीशु को मिस चार्मिंग चुना गया। कार्यक्रम का संचालन जिज्ञासु, सिद्धी व परवेज ने किया। आयोजन में निकुल चौधरी, अजय सिहं, डा.विकास कुमार, डा. दिनेश पाहरिया, शैफाली भारद्वाज, वंदना चौधरी, गौरव राजपूत, सुधीर लांबा, अभिलाषा सिंह, प्रियंका रावत, दीपशिखा, आरती नेगी, रफा परवीन, अतीक्षा शर्मा, काजल सैनी, अर्पणा सिंघल, रीना, अभिषेक कुमार, सुजाता सिहं, मयंक शर्मा, राजदीप चौहान, प्रशांत कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed