{"_id":"620fe15022d99457cc23e6eb","slug":"subject-experts-will-solve-the-problems-of-the-students-bijnor-news-mrt577474578","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करेंगे विषय विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करेंगे विषय विशेषज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करेंगे विषय विशेषज्ञ
बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को लेकर सख्त हो गया है। इसलिए विद्यार्थियों की विषय संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए विषयवार विशेषज्ञ नियुक्त किए हैं। साथ ही पढ़ाई की निगरानी के लिए जिला कंट्रोल रूम बना दिया है। जहां विद्यार्थी शिकायत व सुझाव दे सकते हैं।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटर के 90 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 2021 में कोरोना के कारण हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कोरोना के चलते विद्यालय लंबे समय बंद रहे। बीच में खुले परंतु विद्यालयों में पढ़ाई पटरी पर नहीं लौट सकी। अनेक विद्यालयों में विषयवार पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हुआ। पहले प्री बोर्ड परीक्षा होनी है। उसके बाद बोर्ड परीक्षा होगी। शासन ने विद्यार्थियों की शिकायतों पर पढ़ाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी है कि विद्यार्थियों के विषयों के कोर्स पूरे हों। साथ ही परीक्षा की तैयारी में विषयों में जो समस्या आ रही हो उन्हें दूर किया जाए।
32 विषय विशेषज्ञ हुए नियुक्त
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में हाईस्कूल के 13 और इंटर के 19 कुल 32 विषय विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर पर सुबह 10 बजे से आह्वान दो बजे तक विषयवार एवं टॉपिकवार समस्याओं को दूर कर सकते हैं। विषय विशेषज्ञ की सूची सभी 387 विद्यालयों को भेज दी गई है। विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से विषय विशेषज्ञों के नाम तथा मोबाइल नंबर ले सकते हैं।
विज्ञापन
इन विषय के नियुक्त हैं विषय विशेषज्ञ
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, गृहविज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जीवविज्ञान, वाणिज्य विषयों के विषय विशेषज्ञ नियुक्त हुए हैं। जबकि इंटर के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, इतिहास, कृषि, संस्कृत, शिक्षा शास्त्र विषय के विषय विशेषज्ञ नियुक्त हुए हैं।
जिला कंट्रोल रूम को दे शिकायत व सुझाव
शासन के निर्देश पर पढ़ाई की निगरानी के लिए जीजीआईसी बिजनौर में जिला कंट्रोल रूम बना दिया गया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को पढ़ाई में कोई दिक्कत आ रही है। वह कोई सुझाव देना चाहता है तो जिला कंट्रोल रूम की प्रभारी व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या विनीता से मोबाइल नंबर 9149350554 पर संपर्क कर सकता है। जरूर पड़ने पर डीआईओएस कार्यालय में संपर्क करें।