{"_id":"639772c8e433b15b556bfc8a","slug":"students-will-play-bands-on-patriotism-and-classical-tunes-bijnor-news-mrt61747447","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: देश भक्ति व शास्त्रीय धुन पर बैंड बजाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: देश भक्ति व शास्त्रीय धुन पर बैंड बजाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। परिषदीय विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता होगी। बैंड की थीम देशभक्ति गीत, शास्त्रीय धुन और लोकगीत पर आधारित होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालयों में छात्रों के लिए राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता चार वर्गों में संपन्न होगी। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग, उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग, माध्यमिक विद्यालय बालक वर्ग और माध्यमिक विद्यालय बालिका वर्ग शामिल रहेंगे। सभी बोर्ड के समस्त विद्यालय इसमें प्रतिभाग करेंगे। जिले, मंडल के बाद राज्य स्तर राष्ट्रीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता होगी। अफसरों के अनुसार बैंड समूह के साथ किसी भी पेशेवर कलाकार को भाग लेने अथवा बैंड के साथ जाने की अनुमति नहीं है। बैंड समूह में ड्रम मेजर सहित 25 से 33 प्रतिभागी होंगे। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए नौ मिनट का समय निर्धारित है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने सभी बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिता के संबंध में दिशा निर्देश प्रेषित किये।