फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students who register 100% attendance in council schools will be honored

परिषदीय स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Students who register 100% attendance in council schools will be honored
परिषदीय स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में निरंतर गिरावट को दूर करने, शिक्षकों और बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने योजना बनाई है। जिसके तहत महीने वार शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट ऑफ द मंथ और संबंधित क्लास के शिक्षक को टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड से नवाजा जाएगा।
जिन स्कूूलों में बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम है, वहां के स्कूलों के शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन सिंह यादव ने बताया कि देखने में आ रहा है कि सभी कोशिशों के बाद भी पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति में निरंतर गिरावट आती जा रही है। नई योजना के तहत शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। शत प्रतिशत उपस्थिति वाली क्लास के शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि जिले में कुल 2119 प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब दो लाख 40 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। सरकार की ओर से बच्चों को पढ़ने के लिए न केवल निशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जा रही हैं, बल्कि बैग, जूते, मोजे खरीदने के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये भी अभिभावकों के खातों में भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम है।
विज्ञापन

तीन श्रेणी में बांटे जाएंगे जिले के स्कूल
बीएसए का कहना है कि बच्चों की उपस्थिति को शत प्रतिशत कराने के लिए ब्लॉक के स्कूलों को तीन श्रेणी ग्रीन, येलो और रेड में बांटा गया है। ऐसे स्कूल जिनमें बच्चों की उपस्थिति 70 प्रतिशत से ऊपर है, उन्हें ग्रीन श्रेणी में रखा गया है। 50 से 70 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति वाले स्कूलों को येलो और 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले स्कूलों को रेड श्रेणी में शामिल किया गया है। जहां 50 प्रतिशत से कम बच्चे आ रहे हैं। उन स्कूलों को शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे कम हुई बच्चों की संख्या, प्रधानाध्यापक देंगे जवाब
बीएसए का कहना है कि ऐसे स्कूलों की जांच कराई जा रही है जिन स्कूलों में मई माह में स्कूल चलो अभियान में बच्चों के पंजीकरण की संख्या अधिक थी। जून, जुलाई माह में सत्र चालू होने के बाद अप्रत्याशित ढंग से कैसे कम हो गई है। ऐसे स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed