फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students showed talent in chess and badminton

Bijnor News: नूरपुर - शतरंज और बैडमिंटन में दिखाई प्रतिभा

Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in chess and badminton
- आरआर पब्लिक स्कूल में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल में सोमवार को शतरंज व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा शिक्षक संजीव डबास व जीवन सिंह की देखरेख में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में टैगोर हाउस से भूमिका राजपूत ने प्रथम, कलाम हाउस से अंशिका वर्मा ने द्वितीय, नानक हाउस से तन्वी ने तृतीय, बालक वर्ग में टैगोर हाउस से अरहान प्रथम, कलाम हाउस से देव चौहान द्वितीय, टेरेसा हाउस से अर्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका वर्ग में टैगोर हाउस से गुरनीत कौर ने प्रथम, कलाम हाउस से तस्मिया ने द्वितीय, नानक हाउस से खुशी त्यागी ने तृतीय, बालक वर्ग में नानक हाउस से अभय प्रताप प्रथम, कलाम हाउस से अवनीश द्वितीय, टेरेसा हाउस से दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में नानक हाउस से पावनी सिंह व सुखमीत ने प्रथम, टेरेसा हाउस से भूमि व जसप्रीत द्वितीय, टैगोर हाउस से परिधि व सिद्धि तृतीय, बालक वर्ग में कलाम हाउस से आहान व कामरान ने प्रथम, टैरेसा हाउस से अरकान व शुभ द्वितीय, नानक हाउस से भविष्य व अरहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में टेरेसा हाउस से खुशी व कृतिका प्रथम, नानक हाउस से मान्या व आकृति ने द्वितीय,कलाम हाउस से ऋषिका व अवनी ने तृतीय, बालक वर्ग में टेरेसा हाउस से प्रीत चौधरी व देवांग चौहान ने प्रथम, टैगोर हाउस से देवांश त्यागी व सूर्य प्रताप ने द्वितीय, कलाम हाउस से मोहम्मद शाहवान व अंश ने त्यागी तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर टीकम सिंह ने प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed