{"_id":"5deaa10b8ebc3e1c1d1abc9c","slug":"students-showed-skill-in-computer-quiz-nazibabad-news-mrt4574135180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर
विज्ञापन

नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी में कंप्यूटर क्विज में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
वालिया ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन रमाकांत वालिया, प्रबंधक कमलकांत वालिया की उपस्थिति में एनआईआईटी की ओर से कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी के निर्देशन में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया। एनआईआईटी के कंप्यूटर विशेषज्ञ अमित सिंह और मयंक कुमार के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कामाक्षी अग्रवाल, अंशुमन राजपूत, वानी वालिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में तल्हा, अनामिका, लबीब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभोर, स्पर्श, मेंहदी ने द्वितीय और प्रियांश, प्रद्युमन, महाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक प्रश्नों के उत्तर देने पर कक्षा तीन से आध्या अग्रवाल, अग्रेया अग्रवाल, पूर्वी अग्रवाल और अनस दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा चार से प्रबल, आंचल, आयुष ने कक्षा पांच से आस्था, लांबा, प्रबगुनसुरी, देवांश, काविन अग्रवाल ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में चंचल, चावला, शाहनवाज ने सहयोग किया।