फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students put jam, commotion

छात्रों ने लगाया जाम, हंगामा

Tue, 17 Jul 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 17 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students put jam, commotion
जलीलपुर में मुख्य चौराहे पर जाम लगाते श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
जलीलपुर में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्रों ने अवैध वसूली और शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं आने  के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने जलीलपुर बाजार के मुख्य चौराहे पर जाम भी लगाया।     पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रों ने जाम खोला। दूसरी ओर, कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्रों के आरोपों को गलत बताया है। 
विज्ञापन

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर के छात्रों ने अवैध फीस वसूली, शिक्षकों के स्कूल न आने, छात्रों के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार करने आदि मामलों को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्र नेता अनमोल सिंह, शमशाद, अंकित, अमरजीत, अनुज गुर्जर, मोहित कुमार, रूपिन कुमार, फरीद खान, मलकीत आदि के नेतृत्व में कॉलेज के छात्रों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। छात्रों ने शिक्षकों पर अवैध फीस वसूली का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

छात्र प्रदर्शन करते हुए जलीलपुर के मुख्य बाजार चौराहे पर पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया। छात्रों से वार्ता करने के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य भी चौराहे पर पहुंच गए, लेकिन छात्रों ने प्रधानाचार्य की एक नहीं सुनी। सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई संदीप पंवार भी पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को किसी तरह से समझाया और जाम खुलवाया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन को किसी भी सूरत में मनमानी नहीं करने दी जाएगी। कॉलेज में काफी दिनों से छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अब मामले में छात्र चुप नहीं बैठेंगे। दूसरी ओर, कॉलेज के  प्रधानाचार्य कुंवर सेन ने छात्रों के आरोपों को बे बुनियाद बताया है। उनका कहना है कि छात्रों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस संबंध में शिक्ष्ाकांे से भी वार्ता की जाएगी। कुछ छात्र कॉलेज का माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed