फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students protested by shouting slogans

विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students protested by shouting slogans
अफजलगढ़। नगर स्थित राजकीय आदर्श इंटर कालेज का नए सत्र में भी विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण विद्यार्थियों को जीजीआईसी में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बाद भी विद्यालय का भवन निर्माण पूरा न कराए जाने से क्षुब्ध छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम से शीघ्र कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य पूरा कराकर सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्र यूसुफ, मो. हुसैन, जुनेद, अनीस, नजरान, सुहैल, दीपक , प्रशांत, नीरज, सौरभ, प्रियांशु, प्रदीप, पंकज, अमन, कपिल, नितिन, जय सिंह, अभिषेक व अरुण आदि कई छात्रों का कहना है वर्षों से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज का भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद नए भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो तीन वर्ष बीतने के बाद निर्माण कार्य नहीं पूरा सका। उन्हें नए सत्र में जीजीआईसी के भवन में और वह भी दूसरी पारी में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। बार-बार विद्यालय भवन निर्माण की मांग के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से सोमवार को क्षुब्ध छात्र निर्माणाधीन भवन के पास एकत्र हो गए और उन्होंने ‘विद्यालय के जर्जर भवन से मुक्ति दिलाओ व नए भवन का निर्माण कराओ’ नारेबाजी करते हुए डीएम सहित शासन से शीघ्र विद्यालय भवन निर्माण को पूरा कराने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन चौहान का कहना है कि विद्यालय भवन का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुका है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को लिखित व मौखिक में भवन निर्माण पूरा कराने को अवगत कराया जा चुका है शीघ्र ही भवन निर्माण पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए विभागीय स्तर पर जानकारी कर शीघ्र विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने के प्रयास किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed