फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students of council schools practiced yoga and rain dance

Bijnor News: परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने किया योगाभ्यास और रेन डांस

Mon, 20 May 2024 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Students of council schools practiced yoga and rain dance
बिजनौर के प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर सहसू में आयोजित समर कैंप में मस्ती करते बच्चे। स्रोत ​शिक्
-प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर सहसू में आयोजित हुआ ग्रीष्म शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश हो गया है और अब स्कूलों में ग्रीष्म शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कोतवाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर सहसू में आयोजित शिविर में शिक्षिका मीनाक्षी छात्रों को योग और प्राणायम करा रही हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं ने रेन डांस कर खूब आनंद लिया। कार्यक्रम से छात्रों के अभिभावक भी उत्साहित हुए।

निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूल में ग्रीष्म शिविर की शुरुआत हकीकतपुर सहसू से की गई है। शिक्षिका मीनाक्षी चौधरी ने खेल गतिविधियां कराईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग के बारे में जानकारी दी। साथ ही कई तरह के व्यायाम कराए गए। शिविर में मुख्य अतिथि वैज्ञानिक व प्रभारी कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना राजेंद्र सिंह मलिक ने शिक्षा, शोध के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी। साथ ही अनुसंधान केंद्र नगीना पर आने का आमंत्रण भी दिया। शिविर में छात्रों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाए गए। कुकिंग विदाउट फायर के तहत बच्चों को दही भल्ले, रसमलाई और भेलपुरी बनाना सिखाया गया। बच्चों ने बहुत ही चाव के साथ इन सभी व्यंजनों को बनाना सीखा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार, सहायक अध्यापिका मीनाक्षी चौधरी, सहायक अध्यापक राहुल कुमार, मोहम्मद मुस्तकीम, ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed