{"_id":"5ef78caf8ebc3e42be64e7c7","slug":"students-of-chandpur-showed-talent-bijnor-news-mrt488510790","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

चांदपुर। यूपी बोर्ड के शनिवार को घोषित इंटर व हाईस्कूल के परीक्षाफल में क्षेत्र के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने बताया कि विद्यालय का यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिमाण 95.14 प्रतिशत रहा। शिवानी ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान, लिपिका ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय स्थान, वंशिका देवल ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हाई स्कूल का परीक्षाफल 92.13 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में आस्था ने 83.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जया चौधरी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय स्थान, निरुपमा ने 82.66 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
किसान इंटर कॉलेज केलनपुर का यूपी बोर्ड का इंटर व हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम उत्तम रहा। विद्यालय के अधिकतर छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में खुशी ने 87 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, अमित सैनी ने 81 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, सोहित कुमार ने 80 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।वहीं इंटरमीडिएट में नीति सिंह ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,जूली ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा देवेंद्र सिंह ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधन डा.खूब सिंह ने छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा के प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने बताया कि विद्यालय का यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षाफल 95.83 प्रतिशत रहा। आदर्श कुमार ने 84.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, साक्षी गहलौत ने 83.33 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान, शानू ने 81.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 86.67 प्रतिशत रहा। आंचल ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, यशी चौधरी ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय स्थान, मनु कुमार ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की छात्रा अंजलि ने इंटर की कला वर्ग में 74.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज बास्टा का हाईस्कूल का परीक्षाफल 98.8 व इंटर का 96.5 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में निशांत ने 83.83 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, मदीहा खान ने 78.83 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, रितिका यादव ने 73.66 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटर में साजिया परवीन ने 78.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, साकिब ने 76.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, काजल शर्मा ने 75.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।