फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student's neck severed from manjha, condition critical

Bijnor News: मांझे से छात्र की गर्दन कटी, हालत गंभीर

Sun, 13 Aug 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Student's neck severed from manjha, condition critical
नजीबाबाद। स्कूल जा रहे छात्र की फ्लाईओवर से गुजरते समय मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर मांझे से घायल छात्र के उपचार के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सब्नीग्रान निवासी मो. शाहिद का पुत्र मो. फरहान अपनी बहन ईशा के साथ ही स्कूटी से स्कूल जा रहा था। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र फरहान की भारत सिनेमा फ्लाईओवर पार करते समय गर्दन मांझे की चपेट में आ गई। काफी गहरी गर्दन कटने से छात्र रक्त रंजित हो गया। उसकी छोटी बहन ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल छात्र को नगर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक और परिजनों से घायल छात्र के उपचार की जानकारी की। सीओ ने मांझा बेचने वालों को तत्काल मांझे की बिक्री रोकने के निर्देश दिए। सीओ ने विक्रेताओं के घरों की तलाशी में मांझा पकड़ने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद पतंग विक्रेता प्रतिष्ठानों से मांझा न बेच कर चोरी छुपे पतंगबाजों को मांझा मोटी रकम में उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed