फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students move checkmate pieces on the chess board

Bijnor News: शतरंज की बिसात पर छात्रों ने चले शह-मात के मोहरे

Mon, 19 Feb 2024 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Students move checkmate pieces on the chess board
बिजनौर की सदुपुरा न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालय में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते बच
-न्याय पंचायत पर हुई परिषदीय स्कूलों की शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शिवाजी जयंती के अवसर पर न्याय पंचायत स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शतरंज की बिसात पर छात्र-छात्राओं ने जीत के मोहरें चले।
ब्लाक हल्दौर की न्याय पंचायत सदुपुरा में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन नोडल शिक्षक सुहेल अख्तर बेग की देख रेख में हुआ। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर की छात्रा यशस्वी विजयी घोषित हुई। इस अवसर पर अंकित कुमार, अंकुल कुमार, विक्की, विशुमलता, अल्फिया अफजाल, प्रियंका वर्मा आदि उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मान में हुई प्रतियोगिता में मेघा गर्ग ने शतरंज के इतिहास के बारे में बताया। शिक्षक कामेंद्र सिंह, वरिष्ठ शिक्षक तेजपाल सिंह, शिक्षक दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। न्याय पंचायत बरुकी से 10 विद्यालयों ने प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। पहला मैच प्राथमिक विद्यालय शाहपुर शैदू और प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मान के बीच हुए, जिसमें प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मान के छात्र मनीष कुमार को विजय घोषित किया।
विज्ञापन

फाइनल प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमपुर खांडसाल व प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मान के बीच कड़ा मुकाबला हुए, जिसमें इब्राहिमपुर खंडसाल के छात्रों की जीत हुई। लव कुमार ने प्रथम स्थान, अंश कुमार ने द्वितीय स्थान तथा ऋतिक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजय छात्रों को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर शिक्षक तेजपाल, अंकुर भारती, मुकेश, पूनम, पूनम शर्मा, किरण कपूर, आशीष कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed