फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students made various models in Krishna College

छात्र-छात्राओं ने बनाए विभिन्न मॉडल

Thu, 25 Mar 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students made various models in Krishna College
बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के बारे में जानकारी लेते डीएम रमाक? - फोटो : BIJNOR
छात्र-छात्राओं ने बनाए विभिन्न मॉडल
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी के विज्ञान विभाग की ओर से कृष्णा कॉलेज में दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक, महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, साइंस कॉलेज की प्राचार्या सीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित कार्यशील मॉडल जैसे ऑनलाईन वोटिंग एप्पलीकेशन, लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ग्लोबल एरिया नेटवर्क, कंप्यूटर म्यूजियम, डार्क वेब ड्रिप इरिगेशन, रेन हार्वेसटिंग सिस्टम, बर्ड सेंचुरी आदि बनाए तथा इनकी कार्य विधि को समझाया। माइक्रो बायोलॉजी विभाग के छात्रों ने डीएनए., सैम, कोरोना वायरस एवं फ्लोरीसेंस माइक्रोस्कोप की संरचना, इनक्यूबेटर, फ्रांसिस्को रैड्डी का प्रयोग एवं लैमिनार एयर फ्लो आदि मॉडल बनाकर इनकी कार्यविधि समझायी। एसडीएम ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडलों की प्रशंसा की। इस अवसर पर डा. पूनम गुप्ता, विपिन शर्मा, डा. पायल राठी, डा. शोमा, डा. कुसुम दुआ, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। बिजनौर के मदनी इंटर कॉलेज, बाल निकेतन शिक्षा सदन, एचएस. गर्ल्स इंटर कॉलेज, जी आईआईटी इंस्टीट्यूट के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी में लगे मॉडलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed