{"_id":"630e589d662e7f5095415c0d","slug":"students-made-aware-about-water-conservation-nazibabad-news-mrt6031420197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद। एलएनएस क्लब की संगोष्ठी में विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। क्लब की महिलाओं ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के तरीके बताकर पानी बचाने की अपील की।
कृष्णा प्यारी माहेश्वरी स्कूल में एलएनएस क्लब की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल की अध्यक्षता में वर्षा जल संचयन विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। एलएनएस की अनुराधा माधुर ने कहा कि जल अनमोल है, पानी की एक बूंद बूंद कीमती है। जल का दूध की तरह इस्तेमाल करें और पानी को व्यर्थ होने से बचाएं। उन्होंने कहा कि बरसात में बारिश के जल का भरपूर उपयोग करें और बाल्टी आदि को घर के चौक में रखकर बारिश की एक-एक बूंद का संचय करें। बारिश के पानी का उपयोगी कार्यों में इस्तेमाल करने और अपनी जरूरतों के अनुसार ही पानी का प्रयोग करने से विद्यार्थी जल संरक्षण की मुहिम को सफल बना सकते है। संगोष्ठी में सचिव चारु गुप्ता, रीशू, शैफाली गुप्ता, अनुराधा, श्रद्धा, रजनी, ममता, गोशी, लवली, रिंकी आदि मौजूद रहीं।